आदित्य सिंह हत्याकांड में शामिल नामजद अभियुक्त सुरेश यादव व अन्य 6 गिरफ्तार
जघन्य तरीके से कर दी थी अभियुक्तों ने आदित्य सिंह की हत्या
रायबरेली - चर्चित आदित्य सिंह उर्फ रवि सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे सोनू ढाबा के संचालक सुरेश यादव को मीडिया के समक्ष पेश किया सनद रहे आदित्य सिंह की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी थी। उसके बाद उनके शव हरचंदपुर- महाराजगंज सड़क मार्ग पर फेंक दिया गया था और उनकी बुलेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। प्रथम दृष्टया ऐसा दिखाने की कोशिश की गई एक्सीडेंट है लेकिन परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने जांच की तो हत्या और साक्ष्य मिटाने की एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की गई। क्योंकि ढाबे के संचालक सुरेश यादव और कर्मचारी फरार हो चुके थे इसलिए रायबरेली पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही थी कल सुबह पुलिस ने नामजद अभियुक्त सुरेश यादव समेत 6 ढाबे के कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही है तथा समूचे घटनाक्रम की जांच लगातार जारी है स्थानीय किरण हाल में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने बताया दिनांक 10 अक्टूबर 2019 को प्रदीप कुमार सिंह निवासी सिकंदरपुर थाना महाराजगंज रायबरेली द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र रवि उर्फ आदित्य प्रताप सिंह जो कानपुर रोड रायबरेली में रहते थे जो अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ रतापुर स्थित ढाबा पर खाना-खाने के लिए रात्रि 10ः00 बजे गए थे। जहां होटल के कर्मचारियों से किसी बात पर झगड़ा होने पर ढाबा मालिक सुरेश यादव व अन्य स्टाफ के सदस्यों द्वारा लाठी डंडा व सरिया से बुरी तरह मारा-पीटा गया तथा थाना हरचंदपुर के गोदाम के पास आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि को जान से मार कर फेंक दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए विवेचना में वैज्ञानिक व फॉरेंसिक करने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किए गए विवेचना के मध्य सीसीटीवी फुटेज तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अभियुक्तों की पहचान करते हुए घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित किया गया दिनांक 14 अक्टूबर 2019 को पुलिस द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्त सुरेश यादव व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई तथा घटना में प्रयुक्त वाहन सफारी स्कॉर्पियो कार बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 1.सुरेश यादव पुत्र भारत नि0 रतापुर थाना मिलएरिया रायबरेली 2. विनोद कुमार पुत्र रामकुमार नि0 मिश्रन का पुरवा मजरे सुलखियापुर थाना भदोखर। 3. सुमेर उर्फ राम सुमेर उर्फ कुन्दन लाल पासी नि० देवानन्दपुर नईबस्ती 4. झुरहा उर्फ जयचन्द उर्फ जितेन्द्र पुत्र कन्दरलाल नि0 देवानन्दपुर नईबस्ती रायबरेली 5. सौरभ पुत्र राधेश्याम शर्मा नितिलियाकोट थाना कोतवाली नगर रायबरेली 6. मानू कुमार पुत्र ललित कुमार नि0 रतापुर भरतपुरम थाना मिलएरिया, रायबरेली 7. अभितेज सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह नि0 अशरफाबाद थाना महराजगंज रायबरेली है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक सफेद सफारी गाड़ी एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया।
पूछताछ में बोला मुख्य अभियुक्त सुरेश यादव
पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ की तो नामजद मुक्त मुख्य वांछित अभियुक्त सुरेश यादव ने बताया कि 9 अक्टूबर को रात्रि में मृतक व उसके दोस्तों के साथ उसके होटल के लोगों से मारपीट हो गई बाद में मारपीट कर मृतक को हमारे लोगों ने 2 गाड़ियों से पीछा कर घटना कर दिया। इसी क्रम में अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों से बारी-बारी से पूछताछ कर घटना को प्रमाणित किया गया।
जघन्य तरीके से कर दी थी अभियुक्तों ने आदित्य सिंह की हत्या
10 अक्टूबर की रात सोमू ढाबा के नामजद अभियुक्तों ने क्रूरता के साथ आदित्य सिंह की हत्या कर दी थी जिसके बाद समूचा जनपद इस हत्याकांड से दहल उठा था यही नहीं उन्होंने पूरे हत्याकांड को छुपाने के लिए सभी सबूत मिटा दिए थे और घटना को दुर्घटना में तब्दील करने का प्रयास किया गया था। जिसके बाद समूचे जनपद में आक्रोश फूट पड़ा और प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया रायबरेली पुलिस को समूचे घटनाक्रम और अपराधियों को पकड़ने में 5 दिन लग गए लेकिन पुलिस ने जरूरी संसाधनों की मदद से मुख्य अभियुक्त सुरेश यादव व छह अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
साक्ष्य संकलन करने में पुलिस को करना पड़ रहा था चुनौतियों का सामना
पूरे मर्डर केस में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही थी लेकिन जिस तरह से अभियुक्तों ने घटनाक्रम को छुपाने के लिए सबूतों को मिटा दिया था साक्ष्य संकलन में पुलिस को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह co महाराजगंज विनीत सिंह के साथ ही समूची पुलिस टीम ने जांच जारी रखी अपराध कर कर छुपे बैठे अभियुक्तों पर पुलिस सर्विलांस के जरिए मुखबिर के जरिए सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनका पता लगा रही थी और हत्याकांड में शामिल नामजद अभियुक्त सुरेश यादव समेत छह अभियुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मीडिया के समक्ष पेश किया गया जहां पर सभी ने अपना गुनाह कबूल किया।
जिन होटलों में फुर्सत के पल गुजारने जाते हैं लोग अब लोगों को वहां जाने से लग रहा है डर
परिवार के साथ समय निकालकर या फिर अकेले फुर्सत के पल बिताने पहुंचने वाले लोगों के मन में अब होटल जाने का भी डर समा गया है। जनपद में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी नामी-गिरामी होटल के संचालक व काम कर रहे कर्मचारी हत्यारे बन जाए। जिस तरह से युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए 20 किलोमीटर दूर हरचंदपुर में फेंक दिया गया ऐसा पहली बार हुआ जब बेहद ही पॉश इलाके में मौजूद होटल में किसी शख्स की निर्मम तरीके से हत्या कर दी जाए उसे इतना पीटा जाए कि मानवता भी कलंकित हो जाए।
शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी एसपी ने कहा जल्द पकड़े जाएंगे
पुलिस अधीक्षक ने कहा अभियुक्त चाहे जिस भुलावे में रहे हमारी टीम में उनको पकड़ने का प्रयास कर रही हैं और हमें उम्मीद है हम उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेंगे उनके गुनाहों की सजा सिर्फ जेल हैं और उनको जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता। एसपी ने बेहद सख्त तेवर दिखाते हुए साफ कर दिया है जनपद में किसी को भी कानून व्यवस्था से खेलने की इजाजत नहीं दी जाएगी जो ऐसा करेगा उसकी मंजिल सीधे जेल है।