उपमुख्यमंत्री ने 11575.85 लाख के 35 परियोजनाओं का शिलान्यास किया
उपमुख्यमंत्री ने 11575.85 लाख के 35 परियोजनाओं का शिलान्यास किया
सुल्तानपुर:-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक साथ 491.62 लाख की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 6684.23 लाख की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र के विकास हेतु कटिबद्ध है।
उपमुख्यमंत्री नेे जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है उनमें विधान सभा कादीपुर के अन्तर्गत 5 परियोजनाओं में हिन्दुआबाद किमी0-3 से मुझना सम्पर्क मार्ग, इसी प्रकार अलीपुर हाजीपुर मार्ग किमी0-7 से कटैया, हलियापुर बेलवाई मार्ग किमी0-81 से हरिजन बस्ती, अन्दारायपुर सम्पर्क मार्ग किमी0-1 से पंडितपुरवा, ए0पी0 रोड किमी0-36 से चमरौटी साउथ, सुलतानपुर के अन्तर्गत 6 परियोजनाओं में इलाहाबाद-फैजाबाद किमी0-80 से अहिमाने कृषि भवन के सामने, रैमनपुर सम्पर्क मार्ग, कटका मायंग मार्ग किमी0-1 से पूरेचैपाई, इलाहाबाद-फैजाबाद किमी0-96 से परसन का पुरवा, कटका मायंग मार्ग किमी0-1 से सूबेदार का पुरवा, तकिया सम्पर्क मार्ग तथा बुद्धिमिश्र का पुरवा सम्पर्क मार्ग। सदर के अन्तर्गत 3 परियोजनाओं में अलमापुर, अहिरौटी तथा किशुनागरपुर सम्पर्क मार्ग। इसौली के अन्तर्गत 7 परियोजनाओं में पूरेलक्ष्मीनारायन, खाऊपुर, लादी का पुरवा, बड़ा पतुरसा, अक्षरपुर, तुलसीपुर तथा भीखमपुर सम्पर्क मार्ग। विधान सभा लम्भुआ के अन्तर्गत 2 परियोजनाओं में केशवपुर सम्पर्क मार्ग तथा कोथरा राजाउमरी तातोमुरैनी हाजीगंज मार्ग का चौड़ीकरण तथा विकास खण्ड कादीपुर के अन्तर्गत कादीपुर-धोपाप घाट लम्भुआ मार्ग के गोमती नदी पर सेतु का निर्माण।
इसके अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री जी ने विधान सभा सुलतानपुर के अन्तर्गत 4 तथा लम्भुआ के अन्तर्गत 6 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। सुलतानपुर के अन्तर्गत 4परियोजनाओं में अफीम कोठी मार्ग का चौड़ीकरण, अमहट चैराहे से बस अड्डा तक चौड़ीकरण, गोलाघाट से आजाद पार्क होते हुए पयागीपुर तक (4 लेन हेतु) चौड़ीकरण, दूबेपुर ब्लाक मुख्यालय को 2 लेन में जोड़ने के लिये चौड़ीकरण का कार्य। लम्भुआ के अन्तर्गत भरखरे से अलीपुर मार्ग के क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नये पुल का निर्माण, सुलतानपुर पखरौली मार्ग का चौड़ीकरण, अकबरपुर, कादीपुर, चांदा पट्टी मार्ग का चौड़ीकरण, मनगवाॅ, महेशपुर, हढ़ही सम्पर्क मार्ग का निर्माण का शिलान्यास किया।
लोकार्पण/शिलान्यास के उपरान्त उपमुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका एवं सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर रही है। प्रत्येक 250 आबादी वाले गांव को सम्पर्क मार्ग से तथा ब्लाक एवं तहसीलों को दो लेन मार्ग से जोड़ा जा रहा है। गढ्डा का अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। गत सरकार के अपूर्ण सेतुओं के कार्य को पूर्ण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदूषण मुक्ति हेतु 43 जनपदों में 338 किमी0 हर्बल मार्ग तथा 9 जनपदों में 14 किमी0 प्लास्टिक वेस्ट मार्ग निर्माण के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 25 लाख से अधिक बेघरांे को आवास दिया गया। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत हर घर को बिजली पहंुचाई गयी। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये उपमुख्यमंत्री ने उन विद्यालयों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने की घोषणा की जिन विद्यालयों से अधिक टाॅपर विद्यार्थी निकलें। इसके साथ ही टाॅप-20 प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं के घर तक सड़क निर्माण की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने 22 करोड़ की अधिक लागत से गोमती नदी के गोलाघाट पुल के स्वीकृति हो जाने की बात कही.