र्निविरोध राजद प्रखंड अध्यक्ष बने संतोष कुमार सिंह
र्निविरोध राजद प्रखंड अध्यक्ष बने संतोष कुमार सिंह
समस्तीपुर बिहार (अब्दुल कादिर ) समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड राजद कार्यलय पर 20 नवम्बर को राजद कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें राजद जिला महासचिव अरुण कुमार राय को जिला से र्पवेक्षक बनाकर जिला से प्रतिनियुक्त किया गया था। बैठक मे बर्तमान राजद प्रखंड अध्यक्ष अर्शफीलाल सिंह अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार सिंह का नाम का प्रस्ताव रखा जिनका समर्थन पूर्व राजद अध्यक्ष बैजनाथ पोद्धार,दिलीप कुमार सिंह, विजय कुमार पूर्व मुखिया भटोरा,घुरण यादव पेक्स अध्यक्ष करीयन,दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष योगेन्द्र पासवान, रामविलास राम आदि ने समर्थन किया। वहीं निवर्तमान राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को कार्यकताओ ने माला पहनाकर स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने संबोधन मे कहा आप सबो ने हम पर विश्वास जताया है।आप सबों के विश्वास पर खरा उतरने का भरपूर कोशिश करुंगा।आपलोगों का सहयोग ही पार्टी और हमारे लिए ताकत होगी। बैठक मे अबधेश कुमार सिंह,अखिलेश कुमार सिंह, रामदेव मंडल, नन्दकिशोर मंडल समेत 17 पंचायत के राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीएम का जिला में दौड़े को लेकर डीएम ने किया समीक्षात्मक बैठक
समस्तीपुर बिहार (अब्दुल कादिर) सोमवार को जिला समाहरणालय के सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित जिला दौड़े को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। इस समीक्षात्मक बैठक में अपर समाहर्ता उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित जिला एवं प्रखंड के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित रामापुर महेशपुर पंचायत, ताजपुर प्रखंड के क्षेत्रीय भ्रमण के अंतर्गत जिलाधिकारी ने दिनांक 25 नवम्बर 2019 तक सभी प्रस्तावित कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को मटेरियल एवं लेबर पेमेंट का अति शीघ्र भुगतान कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ताजपुर को दिनांक 21 नवम्बर 2019 से 26 नवम्बर 2019 तक सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, लोकशिकायत, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोकल लोगों की शिकायत का अति शीघ्र निवारण करने का निर्देश दिया है।
शिक्षक की पिटाई से छात्र जख्मी
ताजपुर /समस्तीपुर (अब्दुल कादिर) 20 नवम्बर ।आदर्श थाना क्षेत्र के ताजपुर राजकीय मध्य विद्यालय में शिक्षकों की बेरहमी पिटाई से आठवीं वर्ग का चौदह वर्षीय छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विधालय के एक निवर्तमान पद स्थापित शिक्षक मो0 मोतीउररहमान ने हद पार करते हुए रहिमाबाद निवासी जमीर आलम हाशमी के पुत्र की ऐसी पिटाई की बेहोश गया। जख्मी छात्र को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र के शरीर पर कई जगह जख्म के निसान पाये गये। घायल छात्र के अभिभावक द्वारा लिखित शिकायत ताजपुर आदर्श थाना में दिया है। गौरतलब बात है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुर्व की घटना एवं वर्तमान की घटना से अपने को अनभिज्ञ बता रहे हैं।