महिला के पेट से निकला डेढ़ किलो का ट्यूमर

0
447

जटिल ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ

 बछरावां,रायबरेली – बछरावां कस्बा स्थित मानस अस्पताल में अंडाशय (ओवरी) में ट्यूमर से पीड़ित गर्भवती की ना केवल जान बच गई। बल्कि एक जटिल ऑपरेशन के बाद बच्चे की भी जान बचाई गई। इस तरह के ऑपरेशन मेडिकल हिस्ट्री में काफी रिश्की माने गए हैं। इसमे जच्चा और बच्चा दोनों को जान का खतरा रहता है। आज ऑपरेशन करके बच्चे को भी बचाया गया हो। मानस अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुन्दारिका यादव ने महिला व बच्चे को नया जीवनदान दिया।
विदित हो कि शांति 27 वर्ष पत्नी जसवंत कुमार निवासी हसनगंज जब 2 माह की गर्भवती थी। तभी उनको डॉक्टरी रिपोर्ट में पता चला कि उनके अंडाशय में ट्यूमर है। जिसके चलते उनको पेट मे काफी दर्द रहता था। आज जब वह बछरावां की मानस अस्पताल में प्रशव पीड़ा के चलते दिखाने आई। तो उसकी नब्ज काफी तेज चल रही थी। तो इलाज कर रही डॉक्टर सुंदारिका यादव ने शुरुवाती डायग्नोसिस में ट्यूमर का साइज 15×12×15 पाया। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों को जान का खतरा था। जिसके चलते तुरंत ही सुन्दारिका यादव, डॉ विनोद गोगना (एनेस्थीसिया), सहायक और डॉ शैलेंद्र की सहायता से एक जटिल ऑपरेशन किया गया। जिसमें लगभग 1.5 किलो का ट्यूमर पेट से निकला है। मां के साथ साथ बच्चे की भी जान बचा ली गई है। जच्चा-बच्चा सकुशल होने की खबर सुनते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here