5 से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा मिलेनियम वोटर अभियान : सुब्रत पाठक

0
101

सिद्धार्थ त्रिवेदी


रायबरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किये जा रहे है मिलेनियम वोटर अभियान को लेकर रायबरेली प्रवास पर रहे भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने आयोजित पत्रकार वार्ता में इस अभियान की कमान भाजयुमों को दी है। मिलेनियम वोटर अभियान में जो व्यक्ति 1 जनवरी 2018 या इसके बाद 18 वर्ष पूर्ण कर रहे लोगों के मतदाता बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। सुब्रत ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा जीवित लोकतंत्र है इसलिए भारतीय लोकतंत्र हमारा अभिमान है। इस नाते भारतीय लोकतंत्र में मताधिकार को सबसे बड़े अधिकार के रूप में माना गया है। युवाओं पर केन्द्रित यह अभियान 2019 के लिये महत्वपूर्ण है। युवा देश का भविष्य है।
इसी क्रम में अभियान को लेकर जिले के प्रभारी व भाजयुमो प्रफेश कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह सिकरवार ने बताया है कि इस अभियान को लेकर जिले के प्रभारी विक्रम सिंह सिकरवार ने बताया कि इस अभियान को लेकर सेक्टर तक की रचना हो गयी है। और सभी 6 विधानसभाओं की बैठके हो चुकी है और 31 जनवरी तक सभी सेक्टरों में बैठक हो जायेगी। इस बार भाजयुमो 04 फरवरी को इस अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित कर सेक्टर प्रभारियों को प्रशिक्षण देगा। भाजयुमों इस अभियान को 5 से 15 फरवरी तक चलाएगा और अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनाकर संगठन से जोड़ने का काम करेगा। अभियान को 5 से 15 फरवरी तक चलाएगा और अधिक से अधिक युवाओं के मतदाता बनाकर संगठन से जोड़ने का काम करेगा।
इस दौरान आर्ट ऑफ़ ओम के संस्थापक/ अध्यक्ष व शंकराचार्य प्रयाग पीठ के प्रवक्ता प्रदीप तिवारी “शाण्डिल्य मुनि” जी ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक को उनके रायबरेली आगमन पर उनसे मुलाकात कर उनको गीता पुस्तक भेंट की और उनके राजनैतिक जीवन के लिए उन्हें शुभकामनायें दीं। इस दौरान शाण्डिल्य मुनि जी ने श्री पाठक से गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए विशेष प्रयास करने व गांवों एवं कस्बों में काँजी हाऊस की व्यवस्था सुदृढ़ करने का अनुरोध किया। इस दौरान सुब्रत पाठक ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में शाण्डिल्य मुनि जी के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक शिवम सिंह, सदर प्रभारी अनूप पाण्डेय, सरेनी विधान सभा प्रभारी मनीष त्रिवेदी, लालगंज प्रभारी शिवम पांडेय, आशुतोष बाजपेई, अचिन अवस्थी, अमन अवस्थी, मीडिया प्रभारी अभिनव सिंह, अभिषेक सिंह, राम अभिषाल यादव, शुभम सिंह परिहार, नगर प्रभारी सौरभ पाण्डेय, राकेश सोनकर, आदित्य पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, नमन तिवारी, दीपक गुप्ता, लाल शुक्ला अभिषेक सिंह, संदीप तिवारी, गौरव अग्रहरि, देवेन्द्र सिंह, सोनू सिंह, शुभम पाण्डेय आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रायबरेली से न्यूज प्लस संवाददाता सिद्धार्थ त्रिवे की रिपोर्ट।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here