धूमधाम के साथ मनाया गया विधायक राम नरेश रावत का जन्मदिन

0
288

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने दी जन्मदिन की बधाई

महेश सिंह           News Plu

बछरावां(रायबरेली) भाजपा के क्षेत्रीय विधायक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत के जन्मदिन पर लखनऊ कार्यालय में धूमधाम से मुंह मीठा करा कर मनाया गया।अनुसूचित जाति जनजाति कमेटी के सभापति राम नरेश रावत विधानसभा बछरावां विधायक सोमवार को उनके जन्मदिवस पर विधानसभा में लोगों ने केक काटकर मंदिरों पर पुष्प चढ़ाकर ईश्वर से दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्म दिवस मनाया।वहीं लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडे ने राम नरेश रावत का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं दी। स अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विधायक की पत्नी सरोज रावत,अरुण रावत,पंकज मिश्रा,ललित तिवारी अजय पांडे अनिल सिंह कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे,सभी ने क्षेत्रीय विधायक को दीर्घायु होने की शुभकामना दी। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि विधानसभा बछरावां ने मुझे विधायक बना कर मेरे ऊपर एक कर्ज अपना स्थापित किया है इसके विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने देंगे और अपने जन्म दिवस के अवसर पर विधानसभा में कुल 273 सड़कों की सौगात भी दी।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अमित चौधरी, आशीष मिश्रा, कंचन द्विवेदी, विधानसभा के मंडल अध्यक्ष हरि कृष्ण पांडे,वीरेंद्र गौतम,हरिओम सिंह, सतीश तिवारी, राकेश सोनी, बृजेश वर्मा उर्फ राजू, राजू भदोरिया, सुरेंद्र चौधरी, किशन कुमार, साहबदीन, हनुमान प्रसाद मिश्रा,राहुल सिंह,संजय गुप्ता दीपचंद्र साहू सहित सैकड़ों लोगों ने क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिवस पर बधाई दी।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here