राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज को सपा पार्टी से बछरावां विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

0
315

 महराजगंज,रायबरेली।      समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग के जिला अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी को बछरावां विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। राकेश त्रिवेदी के विधानसभा अध्यक्ष बनने से सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। इससे उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।थुलवासा चौराहे पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव वीरेन्द्र यादव ने सपा के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी का विधानसभा अध्यक्ष बनने पर मुँह मीठा कराया और कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर बछरांवा विधानसभा मे संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा वही कुसडी सागरपुर निवासी वरिष्ट सपा नेता राम सनेही यादव ने राकेश त्रिवेदी के समाजवादी पार्टी का विधानसभा अध्यक्ष बनने पर खुसी जाहिर करते हुए प्रदेश नितृत्व को धन्यवाद दिया है महराजगंज कस्बे मे सपा नेता सुधीर साहू की अगुआई मे दर्जनो सपा कार्यकर्ताओं ने राकेश त्रिवेदी के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और प्रदेश नितृत्व को धन्यवाद दिया है वही सपा कार्यकर्ता राजकुमार यादव बजरंग यादव जगन्नाथ यादव लाल सिंह यादव शिवलाल यादव शैलेन्द्र यादव सौरभ यादव सुरेश यादव अशोक यादव रामसमुझ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राकेश त्रिवेदी को अध्यक्ष बनाने पर खुश होते हुए प्रदेश नितृत्व को धन्यवाद दिया है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here