Jio टावर के कर्मचारी व आपरेटर की धांधली से आजिज jio उपभोक्ता

0
565

Jio टावर के आये दिन ठप होने से आजिज कांग्रेसियों एवं ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जियो, अम्बानी मुर्दाबाद के नारे लगाये

महराजगंज (रायबरेली)-महराजगंज क्षेत्र के ग्राम मऊ में रिलाइंस जियो के टावर में आये दिन खराबी को लेकर रविवार को जियो उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए jio मुर्दाबाद, अम्बानी मुर्दाबाद के नारे लगाये।

क्या है पूरा मामला

विदित हो कि महराजगंज क्षेत्र के मऊ में रिलाइंस जियो टावर आये दिन बन्द रहता है। जिसके चलते जियो की कीमत अदा करने के बावजूद भी जियो उपभोक्ता जियो की सेवाओं का समुचित लाभ नही उठा पा रहे हैं। jio टावर के कर्मचारी व अपरेटर की लापरवाही एवं धांधली उनके व्यवहार से आजिज होकर क्षेत्र के jio उपभोक्ताओं एवं कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा आक्रोषित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जियो मुर्दाबाद,अम्बनी मुर्दाबाद के नारे लगाये।
लोगों का कहना है कि जियो के कर्मचारी अभिषेक से जब इस बाबत फोन से बात का प्रयास किया जाता है तो, जनाब ! कभी तकनीकी खराबी बताते हैं तो कभी कहते ऊपर से खराबी है, कभी कहते सेमरौता से खराबी है तो कभी तानाशाही रवैये अपनाते हुए कहते हैं खराबी कहां से है मुझे अभी तक समझ नही आया तुम्हें कहां से बता दें। बताते हैं कि मऊ के जियो उपभोक्ता यह दिक्कत पिछले 15 दिनों से झेल रहें हैं । मऊ गर्वी टावर के आपरेटर से एक संक्षिप्त वार्ता में बात सामने आयी है कि,टावर का जनरेटर 3 लीटर प्रति घंटा से तेल खाता है और मुझे डेढ लीटर प्रति घंटा की दर से जियो के अधिकारियों द्वारा डीजल उपलब्ध कराया जाता है।Jio उपभोक्ताओं ने jio सम्बन्धित सेवायें अतिशीघ्र सुचारु रुप से न मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।  उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही जियो टावर में होने वाली गड़बड़ी को जियो कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा सुधारा न किया गया तो, हम सभी मिलकर जियो के खिलाफ उपभोक्ता फोरम जाने के साथ-साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जायेंगे । इस मौके पर उपस्थित दिनेश मिश्रा शिवाकांत अवस्थी ,जीतू पंडित, राम शरण सिंह, सरवर अली,रितेश कुमार द्विवेदी ,श्याम लाल बाजपेई ,शिव कुमार सैनी, अजय कुमार पांडे ,लवलेश कुमार पांडे, अशोक कुमार कोरी ,राजकुमार पासी, दयाराम पासी वं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित क्षेत्र के जियो उपभोक्ता आदि लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।

रायबरेली से न्यूज प्लस के लिए अंगद राही के साथ तहसील महराजगंज से शिवम् अवस्थी की रिपोर्ट।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here