
टी.पी.यादव
महाराजगंज,रायबरेली। उन्नतशील तकनीकी खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायबरेली जिले के ब्लॉक परिसर में 26 जुलाई 2018 को खरीफ कृषि निवेश मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल योजना, स्वैल स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड, किसान पंजीकरण, जैविक खेती, उन्नतशील तकनीकी खेती सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कृषि निवेश मेले में किसान सीधे कृषि वैज्ञानिकों से संवाद स्थापित कर कृषि फसलों में होने वाली बीमारियों, लगने वाले कीटों एवं उनकी रोकथाम उपाय ,उन्नतशील बीजों के विषय में कृषि वैज्ञानिकों से सीधे संवाद स्थापित कर जानकारी ले सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए महाराजगंज राजकीय बीज भंडार प्रभारी रवींद्र कुमार पटेल ने कहां कि मेले में कृषि विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी एवं फसलों में लगने वाले रोगों व उनकी रोकथाम के उपाय आसानी से जाने जा सकते हैं।बीटीएम कृपाशंकर शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कृषि निवेश मेले किसानों का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नतशील तकनीकी खेती के प्रति प्रेरित करके उनकी आय को दोगुना करना है।