बदला मौसम का मिजाज,कोहरे एवं कपकपाती ठण्ड़ ने दी दस्तक

0
27

शिवगढ़,रायबरेली-बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि से बदले मौसम के मिजाज के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। विदित हो की बृहस्पतिवार को प्रातःकाल जब लोगों ने आॅखें खोली तो चोरो छाये घने कोहरे की चादर में समूचा क्षेत्र लिपटा नजर आया।घने कोहरे के साथ ही लोगों ने कपकपाती ठण्ड भी महसूस की। बहस्पतिवार को जहां दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा सूर्य नरायण देवता के दर्शन नही हुए वहीं शुक्रवार को भी समूचा क्षेत्र कोहरे की चादर से ढका नजर आ रहा है।आलम ये है कि लगभग 150 मीटर की दूरी पर सिर्फ सफेदी के अलावा कुछ भी नही दिखाई दे रहा है। वाहन चालकों को दिन में लाईट जलाकर चलना पड़ रहा है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here