राजधानी लखनऊ में संविधान व आरक्षण बचाओ महा रैली में उमड़ा जनसैलाब

0
295

सावित्रीबाई फुले ने अपनी ही सरकार के प्रति भरी हुंकार

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के कांशी राम स्मृति उपवन में संविधान व आरक्षण बचाओ के बैनर तले विशाल महारैली का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले रही। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा राष्ट्रीय एकता मंच के अध्यक्ष भवन नाथ पासवान एससी एसटी आरक्षण बचाओ के तत्वाधान में महारैली में उमड़ा जनसैलाब वहीं भारतीय संविधान व आरक्षण बचाओ के मुख्य प्रवक्ता शुभ नयन राम प्रधान आयुक्त आयकर भारत सरकार मिल्कियत सिंह बघेल जैसे आरक्षण बचाओ के वरिष्ठ नेताओं ने इस महा रैली को संबोधित किया।
जिसमें मुख्य अतिथि सावित्रीबाई फुले भाजपा सांसद बहराइच ने पिछड़े हुए समाज को संगठित कर उनको संगठन बनाकर जागरूक करने के लिए कहा सावित्रीबाई फुले ने राजधानी वासियों का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया वही संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को देश का मसीहा बता कर उनकी मूर्तियां तोड़े जाने पर दहाड़ते हुए कहा कि जो लोग मूर्तियां तोड़ रहे हैं उन्हें सबक जरूर मिलेगा और समाज में हो रहे संविधान और आरक्षण के खिलाफ जो कदम उठाया जा रहे हैं उनके खिलाफ सभी पिछड़ों को कदम से कदम मिलाकर साथ चलना होगा जिससे अपने संविधान व आरक्षण को बचाया जा सके वहीं मुख्य अतिथि सावित्रीबाई फुले ने कहा बाबासाहेब के बनाए हुए संविधान की वजह से हम आज सांसद हैं लोग मंत्री बने हैं मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री राष्ट्रपति यह सब संविधान की वजह से ही बने हैं और यह संविधान जो हमारे समाज को नारी को वह देश में हो रहे अत्याचार को रोक ना सके वह संविधान किस काम का हम सभी लोग संविधान के प्रति आवाज उठा कर पूरी तरीके से संविधान को लागू किया जाए और देश की 67 करोड़ जनता को बेवकूफ ना बनाया जाए आज जिस संविधान के बल पर हम इस देश को सबक सिखाएंगे और जो बाबा साहब की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा हमारा देश आजादी के बाद से आज तक किस पायदान पर आ गया है हमें इसका हिसाब चाहिए और उन्होंने कहा इस भारत देश में हो रही संविधान के खिलाफ जो बर्बरता है उसे हम सभी लोगों को साथ मिलकर मिटाना होगा। जाने ना जाने सहादत से क्या पूछिए अब तो अपने कानों से सुन लिया है कत्ल होने से कहां तक डरु अब तो कातिलों के मोहल्ले में घर ले लिया है ।दुनिया की मुझे परवाह नहीं है जीती हूं मैं शौक से जिंदगी बदल गई है हमारी भारत के संविधान से वहीं आरक्षण बचाओ रैली में पिछड़े समाज का बहुत बड़ा जनसैलाब उमड़ा जन सैलाब में लखनऊ कानपुर बलिया मेरठ सहारनपुर नोएडा झारखंड मध्य प्रदेश बहराइच बनारस सुल्तानपुर सीतापुर वह लंदन से लोगों ने चलकर रैली में हिस्सा लिया वा रैली का स्वाभिमान बढ़ाया इस महारैली में कई राज्य से आए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वर रैली को सफल बनाया।

न्यूज प्लस संवाददाता प्रमोद राही की रिपोर्ट

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here