हृदयगति रुकने से इंटर कालेज की संस्थापिका का निधन

0
135

लखनऊ (नगराम)-नगराम थाना क्षेत्र चौधरी राम अधार संतबक्स इण्टर कालेज गढ़ा नगराम की संस्थापिका रामलली पत्नी राम अधार चौधरी की हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य चल रही थी। मंगलवार को हालत ज्यादा गम्भीर होने पर उन्हे मेडिकल कालेज लखनऊ ले जाया गया था। जिनका कार्डियोलाॅजी (हृदय विभाग) में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से, आज सुबह हमेशा-हमेशा के लिए सांसें थम गयी। उक्त जानकारी उनके करीबी एवं कालेज के वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र वर्मा द्वारा दी गयी। कालेज की संस्थापिका की मौत से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों में
शोक की लहर व्याप्त है। कालेज की संस्थापिका की अन्तिम दर्शन यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए लोगों द्वारा पूजन हवन किया गया। शिक्षक सुनील मणि ने कालेज की संस्थापिका को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि कालेज की संस्थापिका आज भले ही हमारे बीच नही हैं।किन्तु उनके द्वारा जलाई ग्ई शिक्षा की ज्योति अपने ज्ञान रूपी प्रकाश से छात्र-छात्राओं के भविष्य को हमेशा अवलोकित करती रहेगी।

 

न्यूज प्लस के लिए अंगद राही की रिपोर्ट

शेयर करें
पिछला लेखजनसमस्याओं को लेकर 21 को गरजेंगे कांग्रेसी
अगला लेखयोगी जी ! अफीम तस्कर को सलाम ठोंकने पर क्यों मजबूर है आपकी पुलिस
News Plus Reporter

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here