जिलाध्यक्ष वी.के.शुक्ला ने 2019 के चुनाव का फूका विगुल

0
149

कार्यकर्ता बैठक में जिला अध्यक्ष वी.के. शुक्ला ने मोदी और योगी पर बोला धावा

”अन्य पार्टियों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिवगढ़ ब्लाक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना  भैया नेतृत्व में कांग्रेस का थामा दामन”

अंगद राही            News Plus 

रायबरेली। अपने-आपको देश का सेवक और चौकीदार कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले को गिरवी रखकर देश की अस्मिता को बेचने का काम किया है। मोदी ने देश की जनता को अच्छे दिन लाने का सपना दिखाया था और कहा था कि विदेशों में काला धन भरा पड़ा है यदि विदेशों से काला धन वापस आ जाय तो प्रत्येक भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपए भेजा जा सकता है। आज 5 साल बीतने को हैं बीजेपी का कोई कार्यकर्ता, सांसद,एमएलए इस स्थित में नहीं है कि वह जवाब दे सके।

 नोटबंदी ने चौपट कर दी अर्थव्यवस्था 

नोटबन्दी के बाद से देश की अर्थव्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है। नोटबंदी के दौरान भाजपा का कोई बड़ा नेता लाइनों में खड़ा नजर नही आया। मातायें और बहनें हजार-पांच सौ के जो नोट भविष्य के लिए रखें थी उनकी वह गाढी कमाई भी चली गयी।

बीजेपी पर हमला बोलते हैं जिला अध्यक्ष वी.के. सिंह(रिपोर्ट देखने के लिए क्लिक करें)

अपना ही पैसा निकालने के लिए लाइन में खड़े रहकर पता नहीं कितने अधिकारियों-कर्मचारियों किसानों एवं बृद्धों की जाने चली गई, मजबूरी व लाचारी में लाइन में खड़े उपभोक्ताओं पर सरकार के इशारे पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गई। जिसका जवाब इस बड़बोली सरकार के पास नही हैं। उक्त उद्धार कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष वी.के. शुक्ला शिवगढ़ क्षेत्र के कुम्भी ग्रामसभा के नेमुलापुर गांव में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता की बैठक को संबोधित करते समय व्यक्त कर रहे थे। विदित हो कि कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एवं कुम्भी प्रधान दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया के नेतृत्व में कुंभी ग्राम सभा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष वी.के. शुक्ला के समक्ष शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय उर्फ मुन्ना भैया की अगुवाई में अलग-अलग पार्टियों से आए रणविजय सिंह उर्फ नंगू सिंह, विष्णु कुमार उर्फ गुड्डू मिश्रा, जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा के पूर्व प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार अवस्थी, अब्दुल रहमान ,रामानंद सिंह ,राजेंद्र वर्मा, विजय सिंह सहित अन्य पार्टियों के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। और 2019 के चुनाव में शिवगढ़ ब्लॉक से सांसद सोनिया गांधी को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दिलाने की शपथ ली है।

2019 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद 

जिलाध्यक्ष अध्यक्ष वी.के. शुक्ला ने 2019 के  लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ बोली बीजेपी सरकार हर कदम पर विफल नजर आ रही है मोदी ने 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कही थी। 2 लाख को नौकरी नहीं दे पाई, 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात तो दूर रही भाजपा सरकार में फैक्ट्रियां बंद हो गई कई लाख लोग बेरोजगार हो गए।

महंगाई ने देशवासियों की कमर तोड़ दी

श्री शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहां कि मोदी और योगी ने सिर्फ कांग्रेस की योजनाओं का उद्घाटन और फीता काटने का काम किया है। मोदी ने 2014 के चुनाव में देश की जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया था महंगाई ने देशवासियों की कमर तोड़ दी है। किराया 4 गुना बढ़ गया है।

भाजपा सरकार ने नहीं शुरू होने दी एम्स की ओपीडी

जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री ने कहा कि सांसद सोनिया गांधी का सपना था की रायबरेली में एम्स के होने से गरीब,मजदूर,किसान सभी को जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा रायबरेली में सारी सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही राजधानी लखनऊ तक के लोग इलाज के लिए दिल्ली न जाकर रायबरेली आएंगे किंतु ईर्ष्या भावना के चलते बीजेपी ने अभी तक एम्स की ओडीपी नहीं शुरू होने दी। चाय बेचने वाला 10 लाख का सूट पहनकर झूठ पर झूठ बोलता जा रहा है। जब बोलता है जिन्ना, राम मंदिर, नाथूराम गोडसे, का भूत सवार रहता है।

जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का हो रहा शोषण 

जिला पंचायत सदस्य बाबा पहेलियां ने कहा कि नहर में पानी नहीं है किसान परेशान है व्यापारियों को जीएसटी के नाम पर लूटा जा रहा है। व्यापारियों का शोषण हो रहा है ।पूर्व एमएलए प्रत्याशी साहब शरण पासी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहां की कांग्रेस ने कभी दिखावा नहीं किया योगी ने दिखावे के लिए दलित के घर खाना तो खाया लेकिन दलित के हाथ से बना खाना नहीं खाया। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के एआईसीसी सदस्य पराग प्रसाद रावत, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव गिरिजेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, जानकी शरण जयसवाल ,संतोष वर्मा अम्बिका दीक्षित, राकेश शुक्ला गोविंद नारायण त्रिपाठी, रामकिशोर मौर्य, शिव शंकर सिंह अश्वनी कुमार अवस्थी, मुकेश कुमार तिवारी, राम शंकर शुक्ला, राजकुमार सिंह, साहब शरण पासी, रामानंद सिंह, दुर्गेश अवस्थी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से अवगत कराते हुए ऊर्जा भरी। कार्यक्रम का सफल संचालन गणेश शंकर मिश्रा कर रहे थे।

केंद्र और राज्य सरकार ने जनता के साथ किया छलावी वादा

शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा सिर्फ कांग्रेस द्वारा चलाई गई योजनाओं का नाम बदलकर वाहवाही लूटने का काम कर रही है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार को लूट कर कारपोरेट कंपनियों एवं उद्योगपतियों की जेब भरने का काम किया जा रहा है। गुंडागिरी ,हत्या ,बलात्कार भ्रष्टाचार जैसे जघन्य अपराध चरम सीमा पार कर चुके हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का डंका पीठने वाली भाजपा सरकार में बेटियां महफूज नहीं है। देश की जनता नकाबपोश चेहरे को पहचान चुकी है। पिछली बार सोनिया गांधी 3 लाख 52 हजार मतों से विजयी हुई थी इस बार रायबरेली की जनता उन्हें 5 लाख मतों से जिताकर एक नया इतिहास बनाएगी। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष ममता सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष रामू रावत, मोहम्मद रईस ,अनिल शुक्ला, वीरेंद्र चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 रायबरेली से न्यूज प्लस संवाददाता अंगद राही की रिपोर्ट 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here