लहलहाती फसलें देख गदगद हुए मंत्री

0
138

लखनऊ (नगराम)- मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के पंचायत गढ़ा ग्रामसभा के अब्बास नगर में पहुंचे उत्तर प्रदेश के स्वतन्त्र प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भूमि सुधार निगम द्वारा चयनित अब्बास नगर का भ्रमण किया। वहीं ऊसर सुधार द्वारा चिन्हित खेतों में लहलहाती धान की फसल का निरीक्षण किया। खेतों लहलहाती धान की फसल को देखकर श्री तिवारी गदगद हो गए। इस मौके उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के एमडी अजय यादव भी मौजूद रहे। ग्रामीणों द्वारा मंत्री उपेंद्र तिवारी का भव्य स्वागत किया गया। श्री तिवारी द्वारा मोदी और योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का ग्रामीणों के मध्य जमकर बखान किया गया। गाॅव में मंत्री उपेन्द्र तिवारी को देखकर किसानों की खुशी का ठिकाना नही रहा।वहीं श्री तिवारी का क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। समूह की महिलाओं ने समूह द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों को दिखाया। जिसकी तिवारी द्वारा जमकर सराहना की गयी। ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार हमारे गाॅव में मंत्री का गाॅव आगमन हुआ है।जिससे हम लोगों को बेहद खुशी का एहसास हो रहा है। इस मौके पर प्रधान मोतीलाल व किसान मित्र, पंचायत सदस्य, पंचायत मित्र सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

न्यूज प्लस के लिए अंगद राही की विशेष रिपोर्ट

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here