ऊसर सुधार परियोजना के तहत ग्राम अब्बास नगर में किया गया भव्य किसान मेले का आयोजन

0
141

उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम निदेशक लखनऊ आईएएस अजय यादव ने दीप जलाकर किया किसान मेले का शुभारम्भ

मोहनलालगंज, लखनऊ।   मोहनलालगंज क्षेत्र के अब्बास नगर में ऊसर सुधार निगम परियोजना के तहत ब्लॉक स्तरीय भव्य विशाल किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम लखनऊ के निदेशक अजय यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  इस मौके पर किसान मेले में बृहद स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में किसानों को भूमि सुधार, कृषि तकनीकी एवं कृषि यंत्रों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के निदेशक अजय यादव ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहां कि भारत कृषि प्रधान देश है फिर भी हमारे देश में आज भी परंपरागत कृषि विधियों को अपनाया जा रहा है जिसके कारण किसानों को खेती से पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस प्रकार से समय-समय पर हमें अपने स्वास्थ्य की जांच करानी होती है और जांच के हिसाब से डॉक्टर हमारे शरीर का ट्रीटमेंट करता है। उसी प्रकार समय-समय पर मृदा स्वास्थ्य का परीक्षा कराना अत्यंत आवश्यक है। मृदा स्वास्थ्य के हिसाब से बीज, खाद, दवाओं का प्रयोग करके किसान भाई खेती को उन्नतशील बना सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि किसान भाई अपने अनुपजाऊ खेतों में जिप्सम, एवं जैविक खांंदों का प्रयोग करके अपने खेतों को उपजाऊ बना सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि जो किसान भूमि सुधार की तकनीकी को अपनाएंगे उन किसानों को नि:शुल्क सुविधाएं मिलने के साथ ही अनुदान मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के अधिकारियों द्वारा किसानों को मृदा परीक्षण की विधियों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उन्नतशील बीजों, कृषि यंत्रों, कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। किसान मेले में सरकारी एवं गैर सरकारी खाद, बीज एवं दवाओं की स्टाल लगाए गए, लगाए गए स्टालों पर किसानों को कृषि संबंधित नि:शुल्क साहित्य सामग्री एवं पम्पलेट उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर उपस्थित ऊसर सुधार निगम के एक अधिकारी ने किसानों में उर्जा भरते हुए कहा कि

” विष्णु तुम धरा के,
हल सुदर्शन तुम्हार !!
बिना शेष-शैया के ही,
होता दर्शन तुम्हारा !!
पत्थर को पूजने वाले,
क्या समझेंगे मोल तेरा !!
माँ भारती के ज्येष्ठ सुत,
तुमको नमन हमारा !!!”
मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी यशराज सिंह ने किसानों को कृषि तकनीकी अपनाकर वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉक्टर एस.के सिंह ने भूमि को सुधारने के लिए किसानों से खेतों में जैविक खाद अपनाने के लिए कहा उन्होंने कहा की किसान भाई फसल चक्र अपनाकर कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर उपस्थित राजकुमार, आशा ,भारती ,प्रतीक्षा, प्रियंका शिवम ,कलावती, रघुराजा,ममता भोला ,संतबख्श ,ओमप्रकाश सहित प्रगतशील किसानों को उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के निदेशक अजय यादव द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कृषक मौजूद रहे।


प्रमोद राही 
न्यूज़ प्लस संवाददाता मोहनलालगंज लखनऊ

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here