कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन

0
181

शिवगढ़,रायबरेली- कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 71वें जन्म दिवस पर क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय शिवगढ़ में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रायबरेली सांसद एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कांग्रेसियों ने सोनियां गाॅधी की प्रतिमा पर रोली लगाकर एवं प्रतिमा के सम्मुख केक काटकर बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ सोनियां गांधी का जन्मदिन मनाया, ईश्वर से श्रीमती गाॅधी की दीर्घ आयु की कामना की। इस अवसर ब्लाक अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने अपने उद्गगार व्यक्त करते हुए कहाकि सोनियां जी ने कभी कुर्सी या सत्ता के लालच में राजनीति नही की। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेड़ी श्रीमती इन्दिरा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आदर्शों पर चलकर श्रीमती सोनियां गाॅधी ने त्याग और बलिदान करके पीएम जैसे सर्वोच्च पद का त्याग कर दिया। कुर्सी एवं सत्ता के लोभी राजनेताओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। पीसीसी सदस्य नन्द किशोर तिवारी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा सोनियां गांधी एक आदर्श की प्रतिमूर्ति हैं जिन्होंने कभी बड़बोले एवं छलावी वादे नही किए।वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कुम्भी प्रधान दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भइया,कांग्रेस पार्टी से जिला सचिव दिनेश यादव ने कहाकि हमें गर्व होना चाहिए की सोनियां गांधी रायबरेली से सांसद हैं जिन्होंने जनपद वासियों से सिर्फ राजनीतिक रिस्ता नही रखा। एक परिवार की तरह लोगों से भावनात्मक रिश्ता रखा।इस मौके पर जानकी शरण जायसवाल राम शंकर शुक्ल, ओम प्रकाश शुक्ल ,अनिल शुक्ल, साहब दीन ,संजय सिंह, सचिन अवस्थी ,पद्माकर यादव, भवानी सिंह,रोशन गुड्डू रईश,आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।रायबरेली से न्यूज प्लस संवाददाता अंगद राही की रिपोर्ट

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here