निगोहा में बस यात्रियों ने काटा हंगामा

0
111

 प्रमोद राही                  News Plus           

निगोहा, लखनऊ निगोहा से लखनऊ जाने वाले दैनिक यात्रियों को आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।जिसके चलते कोई कालेज तो कोई निजी कंपनी में नौकरीं पर देरी से पहुँचता जिससे परेशान दैनिक यात्रियों ने बुधवार को हाइवे पर हंगामा काटा। निगोहा कस्बे से रोजाना सैकड़ो की संख्या में दैनिक यात्री बस का सफर तय कर लखनऊ के लिये जाते है।जिसमे छात्र-छत्राओ के अलावा दुकांनो में काम करने वाले व निजी कंपनी में कार्यरत लोग व कुछ सरकारी दफ्तर जाने वाले भी शामिल है।दैनिक यात्रियों का आरोप है कि साधन के लिए अपने घरों से एक घण्टे पहले निकल लेते है इसके बावजूद  रोडवेज बसो के इंतजार में  सड़क किनारे घन्टो खड़ा रहना पड़ता है। यात्री राजेश ने बताया कि निगोहा कस्बे में एनच द्वारा निर्धारित बस स्टाफ पर वो लोग खड़े होकर रायबरेली की ओर से आने वाली बसों को रोकने के लिए हाथ देते रहते है पर बस के चालक बस को नही रोकते है।जिसके चलते उनको तो कभी कभी देर होने पर घर लौटना पड़ जाता है। दैनिक यात्रियों ने बताया कि इसको लेकर कई बार उन लोगो ने चारबाग परिवाहन कार्यलय पर शिकायत भी पर किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया।     

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here