श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के 351वें प्रकाश पर्व पर 24 दिसम्बर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

0
25

आकर्षण का केन्द्र होगी गतका पार्टी।
तोरणद्वार व झालरों से सजेगा यात्रा मार्ग।

रायबरेली। “गुरू संगत कीनी खालसा मनमुखी दुहेला-वाहु वाहु गोविन्द सिंह आपे गुरू चेला”।
दुष्ट दमन, सरबंसदानी, साहिबे कलाम श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का 351वाँ प्रकाश पर्व गुरु द्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर रायबरेली मे बड़ी प्रेम उत्साह व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है जो दिनांक 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक चलेगा घोषित कार्यक्रमो मे 24 दिसम्बर को भव्य शोभा यात्रा गुरु द्वारा गुरु नानक नगर से श्री गुरु गंथ साहिब जी की शाही सवारी की छत्रछाया एंव पाँच प्यारो की अगुवाई मे प्रारम्भ होगी जिसमे सबसे आगे गजराज पर निशान सहिब होगा, यात्रा गुरु द्वारा साहिब से अमृत नगर, रेलवे स्टेशन, घन्टाघर, कोतवाली रोड, दीवानी कचेहरी, अस्पताल चॊराहा से हाथी पार्क होते हुए खालसा चॊक से गुरु तेग बहादुर मार्केट मे सभा के रुप मे परिवर्तित हो जाएगी। शोभा यात्रा का रास्ते भर मे जगह जगह स्वागत किया जाएगा दर्जनो‌ तोरण द्वार बनाए जायेंगे। तोप से पुष्प वर्षा की जाएगी। गुरु तेग बहादुर मार्केट समिति द्वारा भव्य साज सज्जा के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। सेवा दल के द्वारा आतिश बाजी की जाएगी। 25 दिसम्बर को दीवान सजेगा व अरदास के साथ लंगर होगा। 27 दिसम्बर को बाल फुलवाड़ी, 28,29 दिसम्बर को कीर्तन दरबार होगा ।
यह जानकारी श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता मे दी गयी इस मॊके पर स० बसन्त सिंह बग्गा, स० गुरजीत सिंह तनेजा, स० अवतार सिंह छाबडा, स० हरजीत सिंह गाँधी, स० सुरेन्द सिंह मोगा, स० गुरु बक्स सिंह बग्गा, स० हरजीत सिंह सेठ, स० सोनू‌ सिंह गाँधी, स० सुरेन्द सिंह, स० रोहित सिंह गाँधी, स० परमजीत गाँधी, स० मनजीत सिंह गाँधी‌, स० त्रिलोचन सिंह मोंगा, स० हरभजन सिंह, स० हरविन्दर सिंह, स० बलजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रायबरेली से न्यूज प्लस के लिए सुरेश कुमार की रिपोर्ट

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here